akhbaar update

जैन बेकरी में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक; घर का हिस्सा भी आया चपेट में

 





जबलपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्ला स्थित जैन बेकरी में शनिवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दुकान के साथ मकान के एक हिस्से को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सदस्यों को आसपास के लोगों की सतर्कता और तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह बेकरी से धुआं और आग की ऊंची लपटें उठती देखकर क्षेत्रवासियों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग लगने तक दुकान में रखा खाद्य सामग्री, फर्नीचर, विद्युत उपकरण और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान भी क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन अचानक लगी आग से क्षेत्र में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update