akhbaar update

एसपी कार्यालय में हाई वोल्टेज ड्रामा: जनसुनवाई के दौरान दो महिलाएं भिड़ीं, जमकर हुई मारपीट




जबलपुर। शहर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब अपनी शिकायत लेकर पहुंची दो महिलाएं आपस में ही भिड़ गईं। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई, जिससे परिसर में मौजूद अधिकारियों और फरियादियों में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं अलग-अलग शिकायतों को लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थीं। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। बहस बढ़ने पर दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा दिए और परिसर के भीतर ही काफी देर तक मारपीट होती रही।

घटना के दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को अलग कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों महिलाओं को पूछताछ के लिए थाने ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और विवाद की वास्तविक वजह पता लगाने में जुटी हुई है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update