akhbaar update

सिलुआ घाट में डूबने से दो दोस्तों की मौत, परिवारों में मातम

 




जबलपुर। नर्मदा नदी के सिलुआ घाट में रविवार को नहाने के दौरान दो दोस्तों की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कई घंटे की तलाश के बाद दोनों के शव बरामद किए गए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चौखड़ा के पांच दोस्त छुट्टी मनाने और नर्मदा नदी में नहाने के लिए सिलुआ घाट पहुंचे थे। इसी दौरान 19 वर्षीय ध्रुव पटेल नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 17 वर्षीय सागर पटेल भी नदी में कूद गया, लेकिन तेज बहाव और गहराई के कारण वह भी पानी में डूब गया।

दोनों को डूबता देख साथियों ने शोर मचाया। आसपास मौजूद ग्रामीण और मल्लाह तुरंत मदद के लिए पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों नदी में लापता हो चुके थे। सूचना पर गौर चौकी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

करीब तीन घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद गोताखोरों ने घटनास्थल से कुछ दूरी पर पत्थरों के बीच फंसे दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update