akhbaar update

बरेला में अवैध शराब पर पुलिस की कार्रवाई, तीन महिलाएं गिरफ्तार

 


जबलपुर - बरेला थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 18 लीटर कच्ची शराब जब्त की, जबकि मौके पर मिले करीब 200 लीटर लाहन को नष्ट कर दिया।

थाना प्रभारी शुभम सिंह ठाकुर के अनुसार चौकी गौर पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम हिनौतिया के यादव मोहल्ला में एक महिला अवैध शराब बेच रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फगनी बाई के घर पर दबिश दी, जहां से 6 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। घर के आंगन में रखे 10 डिब्बों में लगभग 200 लीटर लाहन भी मिला, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने उसी मोहल्ले में कमला बाई धुर्वे और लक्ष्मी बाई मरावी को भी 6-6 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

कार्रवाई में चौकी प्रभारी नितिन पाण्डे सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update