akhbaar update

मध्यप्रदेश में 65 पुलिस अधिकारियों के तबादले, जबलपुर को मिला नया कोतवाली सीएसपी

 



भोपाल। मध्यप्रदेश गृह विभाग ने शनिवार देर रात राज्य पुलिस सेवा के 65 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। तबादलों में ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और पीथमपुर के नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) सहित भोपाल और इंदौर में भी अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, जबलपुर कोतवाली सीएसपी रितेश कुमार शिव का तबादला कर दिया गया है, जबकि उनकी जगह अखिलेश गौर को नया कोतवाली सीएसपी नियुक्त किया गया है।

तबादला सूची में बालाघाट स्थित हॉक फोर्स में डीएसपी स्तर के 18 अधिकारियों को सहायक सेनानी के पद पर पदस्थ किया गया है। इनमें उदित मिश्रा, अभिलाष कुमार भलावी, आकाश अमलकर, रवि सोनेर, उमेश प्रजापति, रितेश कुमार शिव, रविंद्र सिंह राठी, आयुष कुमार अलावा, सचिन पटेल, कुंदन मंडलोई, राहुल कुमार सय्याम, अक्षय चौधरी, अतुल कुमार सोनी, अमन मिश्रा, रोहित राठौर और राकेश आर्य सहित अन्य अधिकारी शामिल हैं।

इसके अलावा बालाघाट जिले में एसडीओपी पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। दीपक तोमर को एसडीओपी लांजी, चंद्रशेखर पांडे को एसडीओपी बैहर तथा अभिषेक गौतम को एसडीओपी परसवाड़ा पदस्थ किया गया है।



Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update