akhbaar update

फेसबुक पर निवेश का लालच देकर रिटायर्ड कर्मचारी से 3.20 लाख की ठगी

 



जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए निवेश का झांसा देकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से 3 लाख 20 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। 

पुलिस के अनुसार, छोटी बजरिया गढ़ा निवासी 62 वर्षीय अखिलेश दत्त पांडे एनटीपीसी से सेवानिवृत्त हैं। उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 को उनके मोबाइल पर फेसबुक पर निवेश से संबंधित एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन में ज्यादा मुनाफा कमाने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर क्लिक करने के बाद उनसे एक मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क किया गया।

आरोपियों ने उन्हें बताया कि यदि वह 3 लाख 20 हजार रुपये निवेश करते हैं तो उन्हें अगले तीन वर्षों तक हर महीने 38 हजार रुपये की राशि वापस मिलेगी। आरोपियों की बातों में आकर उन्होंने 2 अप्रैल 2026 को आरटीजीएस के माध्यम से बताए गए बैंक खाते में 3 लाख 20 हजार रुपये जमा कर दिए।

कुछ समय बाद जब अखिलेश पांडे ने वादा की गई रकम के संबंध में संपर्क किया तो आरोपियों ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही दो लाख रुपये और जमा नहीं करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी दी।

शिकायत मिलने के बाद गढ़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update