akhbaar update

सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी



जबलपुर - गढ़ा थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए।

पीड़िता गीता पांडे (63) ने पुलिस को बताया कि वह 19 अप्रैल 2026 को अपने बेटों के साथ इलाज के लिए पुणे गई थीं। 3 मई को वापस लौटने पर उन्होंने देखा कि घर के गेट का ताला लगा था, लेकिन अंदर के दरवाजे और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे। घर के भीतर सामान बिखरा हुआ था, जिससे चोरी की आशंका हुई।

जांच करने पर पता चला कि चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवर चोरी कर लिए हैं। इनमें सोने की चेन, अंगूठियां, कंगन, मंगलसूत्र, कान के झुमके, नथ, चूड़ियां और चांदी की पायल, बिछिया सहित अन्य आभूषण शामिल हैं। साथ ही कुछ नकदी और सिक्के भी गायब बताए जा रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update