akhbaar update

चलती ट्रेन के गेट पर यात्री को बैठना पड़ा भारी, पैर में लगी चोट, उपचार करने पहुंचे रेलवे डॉक्टर

 


नरसिंहपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल अंतर्गत बुधवार 27 मई को बागमती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे एक यात्री को चलती ट्रेन के गेट पर बैठना भारी पड़ गया। दरभंगा से बेंगलुरु जा रहे 22 वर्षीय यात्री सोनू को गंभीर चोटें आईं। नरसिंहपुर स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही रेलवे चिकित्सक डॉ. आर.आर. कुर्रे ने घायल यात्री का उपचार किया।

बताया जाता है कि यात्री सोनू ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था और इसी दौरान उसे नींद का झोंका आ गया। इससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोटें आईं और लगातार खून बहने लगा। रेलवे चिकित्सकीय टीम ने तुरंत घावों की ड्रेसिंग की और बीटाडीन लगाकर रक्तस्राव को नियंत्रित किया. यात्री को एंटीबायोटिक और दर्द निवारक दवाइयां भी दी गईं, जिससे उसे काफी राहत मिली। सोनू ने रेलवे प्रशासन और रेलवे चिकित्सक का धन्यवाद व्यक्त किया। इस घटना के बाद, डॉ. आर.आर. कुर्रे ने यात्रियों से अपील की कि ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा करना बेहद खतरनाक है, जिससे जान का खतरा बना रहता है और रेल संचालन में भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने यात्रियों से चलती ट्रेन में चढऩे-उतरने और गेट पर बैठकर यात्रा न करने का आग्रह किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update