akhbaar update

सतना में रेलवे ट्रैक पर तेंदुए की मौत, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका

 


मध्य प्रदेश - सतना जिले में एक तेंदुए की मौत का मामला सामने आया है। घटना उचेहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सतना-उचेहरा रेल खंड पर तिघरा फाटक के पास रविवार (3 मई) सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है।

स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर तेंदुए का शव देखा और तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उचेहरा रेंजर सचिन नामदेव के नेतृत्व में अमला सक्रिय हुआ और हालात का जायजा लिया।

प्राथमिक जांच में ट्रेन से टकराने की बात

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तेंदुआ रेलवे ट्रैक पार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और मुकुंदपुर टाइगर सफारी की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया।

पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

वन विभाग ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update