akhbaar update

जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पांच जुआरी गिरफ्तार

 


जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नकदी और ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

पुलिस को सूचना मिली थी कि सागर होटल तीन पत्ती क्षेत्र के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर पांच लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सलमान, वसीम खान, जावेद, मोहम्मद फैदर और इकराम बताए। सभी आरोपी पागलखाना मस्जिद के पास ओमती क्षेत्र के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास और जुए के फड़ से 52 ताश के पत्ते और 3 हजार 600 रुपए नकद जब्त किए हैं।

मदनमहल पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update