akhbaar update

भूमि सीमांकन के नाम पर रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, लोकायुक्त की कार्रवाई

 


रीवा। मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामलों के बीच लोकायुक्त संगठन ने रीवा में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी भूमि सीमांकन के लिए कुल 15 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

जानकारी के अनुसार कमलेश पटेल ने लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उनके पिता की जमीन ग्राम खजुआ कला में स्थित है, जिसके सीमांकन के लिए आवेदन दिया गया था।

आरोप था कि हल्का पटवारी मनोज पांडे जमीन की सीमा बरकरार रखने के एवज में 15 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पहले ही 10 हजार रुपए ले चुका था और बाकी 5 हजार रुपए की मांग कर रहा था।

लोकायुक्त संगठन रीवा ने शिकायत का सत्यापन करने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई। 16 मई को टीम ने राजीव मार्ग निराला नगर स्थित डभौरा हाउस के सामने जाल बिछाया और पटवारी मनोज पांडे को 5 हजार रुपए लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

यह कार्रवाई योगेश देशमुख के निर्देश और मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की गई।

लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित 12 सदस्यीय टीम शामिल रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update