akhbaar update

हनुमानताल पुलिस की कार्रवाई, महिला स्मैक के साथ गिरफ्तार

 



जबलपुर - हनुमानताल थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक महिला को अवैध रूप से स्मैक बेचते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से लगभग 2.93 ग्राम स्मैक जब्त की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

हनुमानताल थाना प्रभारी शुभाषचंद्र बघेल ने बताया कि 26 मई  को क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि मीरा मछली वाली गली में देशी कलारी के सामने एक महिला स्मैक बेचने के लिए खड़ी है और ग्राहकों का इंतजार कर रही है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मौके पर दबिश दी। पुलिस ने घेराबंदी कर महिला को पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम माला सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी सिंधी कैंप बताया।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर महिला ने अपनी कमर में छुपाकर रखा एक छोटा लेडीज पर्स निकाला। पर्स की जांच करने पर उसमें कागज की 100 पुड़ियों में स्मैक रखी मिली। तौल करने पर कुल 2.93 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने जब आरोपी महिला से स्मैक के संबंध में पूछताछ की तो उसने बताया कि यह स्मैक उसका पति बौरा उर्फ मोनू सोनकर लेकर आता था। इसके बाद पुलिस ने माला सोनकर और मोनू उर्फ बौरा सोनकर के खिलाफ धारा और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update