akhbaar update

कारोबारी हत्याकांड के आरोपी फरार, नरसिंहपुर पुलिस की जबलपुर में ताबड़तोड़ दबिश

 


नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गोटेगांव में लकड़ी कारोबारी रंजीत पटेल की हत्या के मामले में पुलिस की टीम जबलपुर पहुंचकर संभावित ठिकानों पर दबिश देकर आरोपी की तलाश में जुटी है। रंजीत पटेल की हत्या के मामले में पुलिस चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। 

                                गोटेगांव जिला नरसिंहपुर में लकड़ी कारोबारी रंजीत पटेल की लाठियों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पिछले दिन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पांचवे आरोपी की तलाश में पुलिस की टीम जबलपुर पहुंच गई और स्थानीय पुलिस की मदद से संभावित ठिकानों पर दबिश दी, हालांकि आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। गौरतलब है कि गुड्डू पटेल व छुट्टू राजपूत ने रंजीत पटेल के साथ लकड़ी के कारोबार को लेकर हुए विवाद पर लाठियों से बुरी तरह पीटा था, इसके बाद रंजीत को छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने घायल रंजीत को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को पकड़ा, जिसने पूछताछ में बताया कि घटना में पांच लोग शामिल थे। जिसपर पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों छुट्टू राजपूत, सुरेंद्र पटेल और नितेश राजपूत को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पांचवे आरोपी के बारे में पता चला है कि वह घटना के बाद जबलपुर भागा है। जिसपर पुलिस की टीम जबलपुर पहुंच गई और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस का कहना है कि पांचवे आरोपी को भी जल्द ही सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update
💬 WhatsApp