जबलपुर। माढ़ोताल थाना क्षेत्र में शराब के नशे में एक युवक द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार दीपक सोनी उम्र 33 वर्ष निवासी मदर टेरेसा नगर नर्मदा परिसर ने बताया कि वह घर पर ही जनरल स्टोर का संचालन करता है।
पीड़ित ने बताया कि 15 मई की रात करीब 11 बजे खाना खाने के बाद वह घर के सामने टहल रहा था। इसी दौरान बजरंग नगर निवासी अंकुश ठाकुर वहां पहुंचा, जो शराब के नशे में था।
आरोप है कि अंकुश ठाकुर बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। जब दीपक ने गालियां देने से मना किया तो आरोपी ने किसी नुकीली चीज से हमला करने का प्रयास किया।
पीड़ित जान बचाकर घर की ओर भागने लगा, तभी आरोपी ने उसे पकड़ लिया और हाथ-मुक्कों से मारपीट कर गले और पेट में चोट पहुंचाई। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।