akhbaar update

अनूप विहार एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी में सर्वधर्मस्थल की प्राण-प्रतिष्ठा, भक्ति और सामाजिक एकता का दिखा संगम

 


जबलपुर। गोरैया घाट स्थित अनूप विहार एडब्ल्यूएचओ कॉलोनी में 15 मई को नव-निर्मित सर्वधर्मस्थल में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भव्य प्राण-प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कॉलोनी के अनेक सदस्य और उनके परिवार श्रद्धा एवं उत्साह के साथ शामिल हुए। पूरे परिसर में भक्ति, आध्यात्मिक ऊर्जा और सामाजिक सौहार्द का माहौल देखने को मिला।

समारोह में अशोक रोहाणी, अखिलेश जैन और रिंकू विज ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। अतिथियों ने महिलाओं से आशीर्वाद प्राप्त कर नारी सम्मान और सामाजिक एकता का संदेश भी दिया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने कॉलोनीवासियों से क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कॉलोनी में निर्मित यह सर्वधर्मस्थल सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बनकर उभरा है। लगभग 100 वर्ष पुराने कोसम वृक्ष की छाया में बने इस स्थल को सभी समाज और वर्गों को जोड़ने की पहल माना जा रहा है।

इस धार्मिक एवं सामाजिक कार्य को सफल बनाने में कर्नल दीपक अग्रवाल, सतीश शर्मा, कर्नल राजेश मिश्रा, जतिंदर फ्लोरा, बिट्टू बेदी, डी.के. बाजपेयी और अनिल द्विवेदी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कार्यक्रम में संजय यादव, संदीप रजक और अमर सिंह महोबिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update