akhbaar update

शार्ट सर्किट से लगी आग, 8 दो पहिया खाक

 



जबलपुर। मिलौनीगंज के रूपरानी के बाड़े में शुक्रवार की देर रात शार्ट सर्किट से अचानक आग भड़क उठी। इस अग्निकांड में दीपिका गुप्ता, उमाशंकर सोनी, राजेश ठाकुर, ब्रजेश श्रीवास्तव और रिंकू रैकवार सहित अन्य स्थानीय निवासियों के घरों के बाहर खड़े 8 वाहन जलकर खाक हो गए। 

दमकल विभाग के मुताबिक रात करीब 2 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण भड़की इस आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया था। वाहनों के टायरों में हुए धमाकों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में दहशत फैल गई थी। एक मकान में फंसे परिवार ने छत का छप्पर तोड़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और संकरी गलियों की चुनौतियों के बावजूद कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस हादसे में 10 लाख रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update