akhbaar update

आईपीएल 2026 में नया विवाद: ‘गर्लफ्रेंड कल्चर’ पर BCCI सख्त, नियम लाने की तैयारी

 


नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) आईपीएल 2026 के बीच एक नए विवाद को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोर्ड कुछ खिलाड़ियों के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सार्वजनिक रूप से नजर आने से नाखुश है और अब इस पर नियम लागू करने पर विचार कर रहा है।

अगले सीजन से लागू हो सकते हैं नियम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई खिलाड़ी टीम बस, होटल और अन्य जगहों पर अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ दिखे हैं, जिसे बोर्ड अनुशासन के लिहाज से ठीक नहीं मान रहा। इसी वजह से BCCI अब “गर्लफ्रेंड कल्चर” पर रोक लगाने के लिए नियम बना सकता है, जो अगले आईपीएल सीजन से लागू हो सकते हैं।

परिवार और पत्नी पर नहीं होगा असर

सूत्रों के अनुसार, बोर्ड का मानना है कि खिलाड़ियों के परिवार और पत्नियां कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन गर्लफ्रेंड्स की मौजूदगी आगे चलकर टीम माहौल और अनुशासन पर असर डाल सकती है।

इन खिलाड़ियों के नाम चर्चा में

इस सीजन में हार्दिक पांड्या, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन और अर्शदीप सिंह जैसे खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड्स के साथ नजर आए हैं, जिससे यह मुद्दा चर्चा में आ गया है।

अनुशासन को लेकर चिंता

बताया जा रहा है कि कुछ मामलों में टीम बसों को खिलाड़ियों के साथ मौजूद लोगों का इंतजार करना पड़ा, जो नियमों के खिलाफ है। BCCI को आशंका है कि अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो टीम अनुशासन और वातावरण पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

फिलहाल बोर्ड इस मामले पर मंथन कर रहा है और जल्द ही औपचारिक दिशा-निर्देश जारी किए जा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update