akhbaar update

16 मई- शनि जयंती पर इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशि वालों को रहना होगा सावधान

 



16 मई शनि जयंती ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से विशेष फल प्राप्त होता है। इस बार शनि जयंती पर कुछ राशियों पर शनिदेव की खास कृपा रहने वाली है, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी।

इन 3 राशियों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि
तुला राशि वालों को करियर में अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत का फायदा मिलेगा और सम्मान बढ़ेगा। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं।

मकर राशि
मकर राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी। पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं। व्यापार में प्रगति और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं।

इन राशि वालों को रहना होगा संभलकर

कर्क राशि
भावनाओं में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। खर्च बढ़ सकता है और स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

सिंह राशि
कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति बन सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें और किसी पर आंख बंद कर भरोसा न करें।

मीन राशि
धन संबंधी मामलों में सतर्क रहें। लेन-देन सोच-समझकर करें। परिवार में छोटी बातों को लेकर तनाव हो सकता है।

शनि जयंती पर करें ये उपाय

  • शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं

  • पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं

  • जरूरतमंदों को काले वस्त्र और उड़द दाल दान करें

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस दिन किए गए उपाय शनि दोष कम करने में लाभकारी माने जाते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update