akhbaar update

अधारताल में IPL सट्टा खिलाते दो युवक पकड़े, नकदी और मोबाइल जब्त

 


जबलपुर। अधारताल थाना क्षेत्र के आयशा नगर, खजरी-खिरिया इलाके में पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट पर सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल फोन के जरिए लोगों से मैच पर दांव लगवा रहे थे।

पुलिस के अनुसार प्रिंस उर्फ मयंक जैन (36) और नौशाद अली (52) लंबे समय से इलाके में घूम-घूमकर सट्टा चला रहे थे। बीती रात दोनों एलएसजी (लखनऊ) और पीबीकेएस (पंजाब) के बीच चल रहे आईपीएल मैच पर दांव लगवा रहे थे।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। उनके मोबाइल फोन में सट्टे का पूरा हिसाब मिला। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2,600 रुपये नकद, दो मोबाइल और सट्टे से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं।

कार्रवाई के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कई संदिग्ध युवक मौके से भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update