akhbaar update

रांझी में छात्र पर हमला, रंगदारी मांगने वाले आरोपी फरार

 


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में एक स्कूली छात्र से मारपीट और रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। यहां 16 साल का हर्षित समन, जो सेंट जोसेफ स्कूल में 10वीं का छात्र है, अपने दोस्तों के साथ रेलवे लाइन के पास बैठा था।

इसी दौरान इलाके के दो युवक मेहताब अंसारी और शोएल अंसारी वहां पहुंचे। उन्होंने छात्र से कहा कि अगर उसे इस इलाके में रहना है तो हर महीने 1000 रुपये देने होंगे।

जब हर्षित ने पैसे देने से मना किया, तो दोनों आरोपी गुस्से में आ गए। उन्होंने गाली-गलौज की और फिर हमला कर दिया।

चाकू और लाठी से किया हमला

मेहताब ने चाकू से हर्षित के शरीर पर वार किया, जिससे वह घायल हो गया। वहीं शोएल ने लाठी से उसकी पिटाई की। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचने लगे, तो दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।

घायल छात्र की शिकायत पर रांझी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update