akhbaar update

अधारताल पुलिस पर भेदभाव का आरोप, आदिवासी महासंघ का प्रदर्शन

 


जबलपुर। आदिवासी उत्थान महासंघ ने अधारताल पुलिस पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। संगठन ने एफआईआर क्रमांक 0373 में अब तक ठोस कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई और निष्पक्ष जांच व आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश कोल ने बताया कि 11 अप्रैल की रात खजरी स्थित नर्मदा गौशाला में सुनील कोरी और विजय मेहरा के साथ मारपीट की गई थी। आरोप है कि प्रतीक पटेल, राहुल पटेल और अन्य लोगों ने पाइप और डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

संगठन का कहना है कि घटना के बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज नहीं की। बाद में मामला दर्ज हुआ, लेकिन हल्की धाराओं में कार्रवाई की गई। महासंघ ने पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात का आरोप लगाया है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आरोपी प्रभावशाली हैं, जिससे पीड़ित परिवार डरा हुआ है। संगठन ने मांग की है कि मामले में कड़ी धाराएं लगाई जाएं, निष्पक्ष जांच हो और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update