जबलपुर। गढ़ा थाना क्षेत्र में एक डिलीवरी बॉय से झपटमारी का मामला सामने आया है। तीन युवकों ने उसका बैग छीनकर फरार हो गए।
पीड़ित लकी सोनी (36) ने बताया कि वह एक कंपनी में डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम करता है। 21 अप्रैल की रात करीब 8 बजे वह मोटरसाइकिल से सामान डिलीवर करने जा रहा था।
जैसे ही वह शारदा मंदिर ढलान रोड पर पहुंचा, तभी तीन युवक पैदल आते दिखाई दिए। अचानक उनमें से एक युवक ने उसका बैग छीन लिया और तीनों शारदा मंदिर की तरफ भाग गए।
बैग में करीब 300-400 रुपये का सामान था। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।