akhbaar update

दहेज के लिए पत्नी से मारपीट, पति पर केस दर्ज

 


जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र में दहेज के लिए पत्नी को परेशान करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

25 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी 4 जुलाई 2025 को पंकज यादव (36) से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने अपनी क्षमता अनुसार करीब 60 हजार रुपये नकद, सोने के गहने और घरेलू सामान दिया था।

महिला का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद तक सब ठीक रहा, लेकिन फिर पति छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगा और उसे घर से निकालने की धमकी देने लगा।

पीड़िता ने बताया कि 20 अक्टूबर 2025 को पति ने उससे मायके से एक लाख रुपये लाने की मांग की, ताकि ऑटो खरीदा जा सके। मना करने पर उसने गाली-गलौज की और विवाद किया।

इसके बाद 4 अप्रैल 2026 को पति फिर मायके पहुंचा और पैसे लाने का दबाव बनाया। जब महिला ने मना किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। परेशान होकर वह उसी दिन अपने मायके चली गई।

महिला के परिजनों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी नहीं माना।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update