akhbaar update

आयुध निर्माणी खमरिया के गेट पर मगरमच्छ से मचा हड़कंप, जाली में फंसने से टला बड़ा हादसा

 


जबलपुर
- आयुध निर्माणी खमरिया में उस समय डर का माहौल बन गया, जब नाइट शिफ्ट में काम पर जा रहे कर्मचारियों को सड़क पर एक मगरमच्छ बैठा दिखा। अचानक मगरमच्छ को सामने देखकर सभी कर्मचारी घबरा गए।

बताया जा रहा है कि निर्माणी के गेट नंबर 3 के पास दोनों तरफ तालाब हैं। इन तालाबों में पानी परियट जलाशय से पाइपलाइन के जरिए आता है। इसी रास्ते से कुछ साल पहले मगरमच्छ भी इन तालाबों तक पहुंच गए और अब काफी बड़े हो चुके हैं।

कर्मचारियों के अनुसार, ये मगरमच्छ अक्सर एक तालाब से दूसरे तालाब जाने के लिए उसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं, जिससे रोज कर्मचारी आते-जाते हैं। वन विभाग ने पहले भी इन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली।

इस घटना में राहत की बात यह रही कि मगरमच्छ थोड़ी दूर जाकर जाली में फंस गया। कर्मचारियों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी, जिससे समय रहते खतरा टल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update