जबलपुर - गोहलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक पर चाकू से हमला होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शराब पीने के लिए पैसे मांगने को लेकर यह विवाद हुआ।
पुलिस के मुताबिक छोटा फुहारा निवासी 18 वर्षीय आदित्य रजक रात करीब 10:30 बजे मोबाइल दुकान के पास खड़ा था। तभी अंश ठाकुर और उदय गुप्ता वहां आए और उसे अपने साथ ले गए।
आरोप है कि अंश ने उससे शराब के लिए पैसे मांगे। जब आदित्य ने मना किया तो दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट करने लगे।
इसी दौरान अंश ने चाकू से हमला कर आदित्य के हाथ में चोट पहुंचा दी, जबकि उदय ने भी उसे मारा।
हमले के बाद दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।