akhbaar update

कोचिंग डिपो में शंटिंग के दौरान इंजन पटरी से उतरा, 2 घंटे में बहाल

 


जबलपुर - रेलवे कोचिंग डिपो में गुरुवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शंटिंग के दौरान एक डीजल इंजन अचानक पटरी से उतर गया। घटना के समय तेज आवाज और कंपन महसूस हुआ, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी घबरा गए।

जानकारी के अनुसार डिपो में इंजन क्रमांक WCR 11528 से शंटिंग का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। घटना की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई।

अधिकारियों के निर्देश पर दुर्घटना राहत दल को मौके पर बुलाया गया और इंजन को पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को दोबारा पटरी पर चढ़ा दिया गया।

बताया जा रहा है कि आमतौर पर ऐसी घटनाओं में सायरन बजाकर टीम को सतर्क किया जाता है, लेकिन इस बार बिना सायरन के ही काम पूरा किया गया।

फिलहाल इंजन पटरी से उतरने का कारण सामने नहीं आया है और मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update