akhbaar update

बारात में विवाद के बाद युवक की हत्या, एक घायल

 


जबलपुर - हनुमानताल थाना क्षेत्र में हड्डी गोदाम के पास देर रात बारात में हुए विवाद के बाद एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार घटना रात करीब 12:30 बजे स्लॉटर हाउस के पास हुई। यहां कुछ बदमाशों ने 24 वर्षीय मोहम्मद सादिल उर्फ मोनू पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उसे विक्टोरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विवाद की वजह
बताया जा रहा है कि मोनू बारात में घोड़ी उपलब्ध कराने का काम करता था। इसी दौरान घोड़ी हटाने को लेकर उसका जीशान नाम के युवक से विवाद हो गया था। आशंका है कि इसी विवाद के चलते उस पर हमला किया गया।

परिजनों के मुताबिक, मोनू बारात से लौटने के बाद घोड़ी बांधकर घर जा रहा था, तभी रास्ते में 5-6 लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।

पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update