akhbaar update

38 साल की सेवा के बाद डॉ. संजय तोतड़े सेवानिवृत्त, मेडिकल कॉलेज में सम्मान समारोह

 

 

जबलपुर - नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज में पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय तोतड़े के सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। लंबे समय तक चिकित्सा क्षेत्र में सेवा देने के बाद उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।

डॉ. तोतड़े ने करीब 38 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान उन्होंने मेडिकल विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार के रूप में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई। उनके योगदान को सहकर्मियों और अधिकारियों ने सराहा।

कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. नवनीत सक्सेना, एमपीएमएसयू के वाइस चांसलर डॉ. खंडेलवाल, पूर्व वाइस चांसलर डॉ. डीवी लोकनानी और अस्पताल के अधीक्षक डॉ. अरविंद शर्मा मौजूद रहे।

इसके अलावा कई वरिष्ठ चिकित्सकों और सहयोगियों ने कार्यक्रम में शामिल होकर डॉ. तोतड़े को शुभकामनाएं दीं। उनके परिवारजन भी इस मौके पर उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने डॉ. तोतड़े के समर्पण और कार्यशैली की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update