akhbaar update

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप, युवती ने एसपी से लगाई गुहार



जबलपुर में एक युवती ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपने प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया, ब्लैकमेल किया और गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया।

युवती के मुताबिक, MBA की पढ़ाई के दौरान उसकी पहचान प्रकल्प अहिरवार नाम के युवक से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई जो बाद में प्रेम संबंध में बदल गई। आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसकी जानकारी के बिना निजी तस्वीरें भी ले लीं।

पीड़िता का कहना है कि उन्हीं तस्वीरों के जरिए उसे लगातार ब्लैकमेल किया गया और कई बार उसके साथ जबरन संबंध बनाए गए। जब उसने विरोध किया तो युवक ने झूठी शादी रचाई, लेकिन उसे अपने घर नहीं ले गया।

युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इस दौरान वह गर्भवती हो गई थी, जिसके बाद युवक ने उसका गर्भपात करा दिया। करीब साढ़े तीन साल तक चले इस संबंध के बाद अब युवक ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया है।

पीड़िता का कहना है कि थाने में शिकायत के बावजूद हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। अब उसने एसपी कार्यालय पहुंचकर उचित धाराओं में केस दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update