akhbaar update

कटनी में रेल पटरी पर युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

 


कटनी के पास जबलपुर-कटनी रेल ट्रैक पर एक युवक का बुरी तरह क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान माधवनगर क्षेत्र के ग्राम चरवाही निवासी इंद्रजीत पटेल के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


जानकारी के मुताबिक, इंद्रजीत 21 अप्रैल की शाम एक तिलक समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन सुबह रेल पटरी पर उसका शव मिलने की खबर मिली, जिसके बाद परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे।

परिजनों का कहना है कि इंद्रजीत सामान्य हालत में घर से गया था, इसलिए यह घटना सिर्फ हादसा नहीं लगती। उन्होंने आशंका जताई है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को रेल ट्रैक पर डाल दिया।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update