akhbaar update

जबलपुर में गर्मी का कहर, छोटे बच्चों की कक्षाएं बंद

 


जबलपुर - तेज होती गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा कदम उठाया है। प्री-प्रायमरी से लेकर 5वीं तक के बच्चों के लिए 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, जिले में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच रहा है, जिससे छोटे बच्चों के बीमार पड़ने का खतरा बढ़ गया है। इसी वजह से स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया है।

इससे पहले प्रशासन ने 18 अप्रैल को स्कूलों का समय बदलकर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था, लेकिन लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए अब छुट्टी घोषित करनी पड़ी।

हालांकि, इस दौरान शिक्षक स्कूल में आकर अपने जरूरी काम करते रहेंगे। प्रशासन ने माता-पिता से भी कहा है कि वे बच्चों को धूप और लू से बचाकर रखें और जरूरी सावधानी बरतें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update