akhbaar update

खेत के पास फायरिंग, दो बुजुर्ग बंदूक के साथ पकड़े गए



जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात फायरिंग की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दो लोगों को बंदूक के साथ पकड़ लिया।

जानकारी के अनुसार, रोहित साहू ने पुलिस को बताया कि उसका साथी सिद्धार्थ पटेल गांव बड़ेरा में अपने खेत पर था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। इस सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सिद्धार्थ से बात की। उसने बताया कि कुछ दूरी पर एक कार में दो लोग बैठे हैं, जिनके पास बंदूक है और उन्होंने ही फायरिंग की है।

पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अरुण चिंगप्पा (62) और गार्डन पॉपटिस (61) बताए। दोनों जबलपुर के अलग-अलग इलाकों के निवासी हैं।

पुलिस ने उनके पास से एक राइफल, कारतूस और एक कार जब्त की है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों व्यक्ति नशे की हालत में थे और उसी दौरान उन्होंने फायरिंग की थी।

फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update