akhbaar update

दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता की मौत, पति-सास-जेठ पर मामला दर्ज

 


जबलपुर। पनागर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास और जेठ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि महिला ने दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, 26 मार्च की रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि ग्राम तिवारीखेड़ा में रहने वाली प्रतिभा पटेल (30) ने जहरीला पदार्थ खा लिया है। परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां अगले दिन सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई।

जांच के दौरान मायके पक्ष के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि प्रतिभा की शादी 4 मई 2023 को विपिन पटेल से हुई थी। शादी में पर्याप्त दहेज और नकद राशि भी दी गई थी। कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में सास मीना पटेल और जेठ नीरज पटेल उसे बेटा न होने को लेकर ताने देते थे और आए दिन परेशान करते थे।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पति विपिन पटेल भी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था और पैसों की मांग करता था। बताया गया कि घर बनवाने के नाम पर 5 लाख रुपये भी दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल पक्ष की मांगें और प्रताड़ना जारी रही।

घटना के दिन भी ससुराल पक्ष ने विवाद किया था, जिससे आहत होकर प्रतिभा ने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update