akhbaar update

रेलवे स्टेशन का पुराना पैदल पुल तोड़ा जा रहा, लोगों की बढ़ी परेशानी

 


जबलपुर - मुख्य रेलवे स्टेशन पर बना पुराना पैदल पुल (FOB) अब तोड़ा जा रहा है। यह पुल प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर से 6 नंबर की ओर जाने के लिए रोजाना हजारों लोग इस्तेमाल करते थे। 

पिछले कुछ दिनों से बड़ी मशीनों और क्रेन की मदद से इस पुल को हटाने का काम चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1 के बाहर आरपीएफ थाना के पास खड़ी विशाल क्रेन इस पुराने पुल को तोड़ रही है। रेलवे के अनुसार, पुल अपनी उम्र पूरी कर चुका था, इसलिए हादसे से बचने के लिए इसे हटाया जा रहा है।

इसके साथ ही स्टेशन के रीडेवलपमेंट का काम भी जल्द शुरू होने वाला है, जिसके लिए करीब 246 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। इसी वजह से इस पुराने पुल को हटाना जरूरी था।

हालांकि, पुल टूटने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। खासकर छात्र और रोजाना आने-जाने वाले लोग, जो बिना प्लेटफार्म में प्रवेश किए इस पुल से दूसरी तरफ जाते थे, अब उन्हें प्लेटफार्म के अंदर से जाना पड़ रहा है।

ऐसी स्थिति में प्लेटफार्म टिकट लेना जरूरी हो गया है, नहीं तो जुर्माना लग सकता है। इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update