जबलपुर। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) ने त्योहारों के दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश पर लगाया गया प्रतिबंध मंगलवार 7 अप्रैल को खत्म कर दिया है। इस आदेश के जारी होते ही जबलपुर सहित पूरे प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अब जरूरत के अनुसार छुट्टी मिल सकेगी।
18 मार्च को त्योहारों के चलते कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीएचक्यू ने अवकाश पर रोक लगा दी थी। इस दौरान केवल बेहद जरूरी काम होने पर ही सीमित संख्या में कर्मचारियों को छुट्टी दी जाती थी।
हालांकि, छुट्टी लेने के नियम इतने सख्त थे कि ज्यादातर कर्मचारी अवकाश लेने की बजाय ड्यूटी करना ही बेहतर समझते थे। अब प्रतिबंध हटने से पुलिस कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी और वे अपनी जरूरत के अनुसार अवकाश ले सकेंगे।
Tags
Pradeshik