akhbaar update

तिलवारा पुल पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, युवक की मौके पर मौत


जबलपुर। तिलवारा पुल पर मंगलवार देर रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक की पहचान शिवनगर विजय नगर निवासी अमित उर्फ चिंटू अग्रिहोत्री के रूप में हुई है, जो एक जेसीबी कंपनी में काम करता था। जानकारी के अनुसार, अमित तिलवारा रोड स्थित होटल रॉयल ऑर्बिट में कंपनी की मीटिंग में शामिल होने गया था। मीटिंग के बाद वह अपने दोस्त भवतोष दुबे के साथ बाइक से शहर लौट रहा था।

दोनों जैसे ही तिलवारा पुल से आगे बढ़े, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों युवक सड़क पर गिर गए, इस दौरान ट्रक अमित को कुचलते हुए निकल गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अमित की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाया और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद तिलवारा पुल पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर यातायात को फिर से सामान्य किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update