akhbaar update

कछपुरा में पिस्टल लेकर घूम रहा बदमाश गिरफ्तार, एक कारतूस बरामद




जबलपुर।  लार्डगंज थाना पुलिस ने एक शातिर बदमाश को अवैध हथियार के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष गुप्ता और नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली रीतेश कुमार शिव के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

थाना प्रभारी नवल आर्य ने बताया कि 4 अप्रैल की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि क्षेत्र का पुराना बदमाश कछपुरा मालगोदाम के पास पिस्टल लेकर किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी निखिल नायडू (28) निवासी गंगासागर, गढ़ा पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल मिली, जिसमें एक कारतूस लोड था। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

पूछताछ में आरोपी से हथियार के स्रोत के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के अनुसार, निखिल नायडू पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

टीम की सराहनीय भूमिका

आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक राहुल बघेल, सहायक उप निरीक्षक राजेश वर्मा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update