जबलपुर। हनुमानताल इलाके में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, 108 एम्बुलेंस को रात में सूचना मिली कि भानतलैया के पास एक व्यक्ति का एक्सीडेंट हो गया है। टीम मौके पर पहुंची तो एक आदमी घायल हालत में पड़ा मिला। पास में बाइक चालक भी था, जिसे लोगों ने पकड़ रखा था।
बताया जा रहा है कि बाइक चालक तेज और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, तभी उसने उस व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोट आई।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है, लेकिन उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।