जबलपुर - रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गोलीकांड की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। शिवशक्ति चौराहे के पास अशोक मेडिकल स्टोर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी ।
जबलपुर - रांझी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह गोलीकांड की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। शिवशक्ति चौराहे के पास अशोक मेडिकल स्टोर के सामने बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह दो युवक बाइक पर आए और चलते-चलते युवक को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली सीधे उसके सिर में लगी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
घायल की पहचान
घायल युवक की पहचान बड़ा पत्थर निवासी 42 वर्षीय क्लियरेंस उर्फ राजा के रूप में हुई है। वह पेशे से सिविल इंजीनियर बताया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रांझी सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहा युवक की इलाज के दौरान मोत हो गई ।
सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
रांझी थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
Our website uses cookies to improve your experience. Learn more
Ok