akhbaar update

शिक्षा निर्माण कार्यों की संभागीय समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त निर्देश

 


जबलपुर -समग्र शिक्षा अभियान, पीएम श्री और राज्य योजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के अपर संचालक मनीष वर्मा ने की।

बैठक में संभाग के सभी जिलों में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का गहन मूल्यांकन किया गया। अपर संचालक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर जोर

अधिकारियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से कार्यों की प्रगति, खर्च और भौतिक सत्यापन की जानकारी साझा की। साथ ही सभी जरूरी दस्तावेज और सॉफ्ट कॉपी प्रस्तुत कर पारदर्शिता सुनिश्चित की गई। तकनीकी मार्गदर्शन स्टेट प्रोग्रामर सुमनकांत जैन और अन्य अधिकारियों ने दिया।

पाटन में स्कूलों का निरीक्षण

बैठक से पहले मनीष वर्मा ने पाटन क्षेत्र का दौरा कर पीएम श्री स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्था और निर्माण कार्यों का जायजा लेकर सुधार के निर्देश दिए।

शिक्षा की गुणवत्ता पर फोकस

निरीक्षण के दौरान शिक्षकों और प्राचार्यों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर आधारभूत संरचना बच्चों की शिक्षा के लिए जरूरी है, इसलिए निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के साथ गुणवत्ता के आधार पर पूरा किया जाए।

बैठक में संयुक्त संचालक अरुण इंग्ले, जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की जिम्मेदारी तय करते हुए समय पर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update