जबलपुर - 1 मई से 3 मई 2026 तक जलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। नगर निगम के अनुसार भोंगाद्वार जल शोधन संयंत्र में क्लीयर वाटर टैंक की सफाई का जरूरी काम किया जा रहा है, जिसके कारण कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई कम हो सकती है।
प्रभावित क्षेत्रों में पानी की व्यवस्था बायपास लाइन और टैंकरों के जरिए की जाएगी। नगर निगम ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है और असुविधा के लिए खेद जताया है।