जबलपुर - बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे के बाद प्रशासन ने मृत, लापता और सुरक्षित बचाए गए लोगों की अद्यतन सूची जारी कर दी है। इस हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है और लगातार नए अपडेट सामने आ रहे हैं।
गुरुवार शाम तेज आंधी-तूफान के चलते क्रूज अचानक असंतुलित होकर पलट गया और कुछ ही सेकंड में पानी में समा गया। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और ऊंची लहरों के कारण यह हादसा हुआ, जिससे यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला ।
प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार हादसे में अब तक कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। वहीं बड़ी संख्या में यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बचा लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
लापता लोगों की तलाश के लिए SDRF, होमगार्ड और स्थानीय गोताखोरों की टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। रात भर भी रेस्क्यू कार्य जारी रखा गया। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक अभियान जारी रहेगा।
इस हादसे में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कई यात्रियों को लाइफ जैकेट समय पर नहीं मिल पाई, जिससे नुकसान बढ़ गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन और सरकार अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
फिलहाल जारी सूची के आधार पर मृतकों, लापता और सुरक्षित लोगों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचना दी जा रही है। पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।
.jpeg)
.jpeg)
