akhbaar update

पुरानी रंजिश में सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

 

जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र के लटकारी का पड़ाव में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब दो बदमाशों ने पुरानी रंजिश के चलते एक सब्जी व्यापारी पर चाकू से हमला कर दिया।

घायल शख्स का नाम शरद पटेल है, जो गढ़ाफाटक इलाके का रहने वाला है और लंबे समय से सब्जी का काम करता है। बताया जा रहा है कि उसका डुग्गू उर्फ प्रिंस रैकवार और क्रिस उर्फ किस्सू ठाकुर से पुराना विवाद चल रहा था।

शनिवार रात करीब 11 बजे शरद अपने परिचितों से मिलने पड़ाव पहुंचा था। तभी दोनों आरोपी वहां आ गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शरद के पेट और गर्दन पर गंभीर चोटें आईं और हालत बेहद नाजुक हो गई।

आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update