akhbaar update

जबलपुर: भाजपा मंडल मंत्री के घर पर देर रात बमबाजी, आग लगने से मचा हड़कंप

 



जबलपुर - केंटोनमेंट क्षेत्र स्थित सदर बाजार में देर रात बमबाजी की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। गली नंबर 9 में रहने वाले भाजपा मंडल मंत्री बंटी शिवहरे (स्वप्न) के घर को अज्ञात बदमाशों ने निशाना बनाया।

तेज धमाके के बाद लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे बंटी शिवहरे अपने परिवार के साथ घर की तीसरी मंजिल पर सो रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली चली गई। बाहर देखने पर पता चला कि नीचे सड़क पर लोगों की भीड़ जमा है। पड़ोसियों ने बताया कि किसी ने उनके घर पर बम जैसा विस्फोटक फेंका, जिससे जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई।

वाहनों तक पहुंची आग, बड़ा हादसा टला

धमाके के बाद लगी आग पास में खड़े दोपहिया वाहनों तक फैल गई थी, लेकिन स्थानीय लोगों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद दीवार पर विस्फोट के निशान भी देखे गए हैं।

पुलिस में शिकायत, जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update