akhbaar update

भाजयुमो ने जारी की नई प्रदेश कार्यकारिणी, कई युवाओं को मिली जिम्मेदारी

 


भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के नेतृत्व में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। इस सूची में कई नए चेहरों को मौका दिया गया है, जिनमें अधिकतर कार्यकर्ता छात्र राजनीति से जुड़े रहे हैं।

कार्यकारिणी में इंदौर के विवेक शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि भोपाल की श्रुति सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। जबलपुर से योगेंद्र सिंह ठाकुर को उपाध्यक्ष और जय रोहाणी को नीति एवं शोध प्रभारी बनाया गया है।

महामंत्री पद पर राकेश परस्ते (डिंडोरी) और विलव जैन (रतलाम) को जिम्मेदारी मिली है। मंत्री पद पर घनश्याम सिंह, यश प्रताप सिंह चौहान, आशीष झाला, कार्तिक मिश्रा, राहुल डिमोले और श्रुति सिंह सहित कई नाम शामिल हैं।

इसके अलावा अमन राय को कार्यालय मंत्री, प्रियांक जैन को कोषाध्यक्ष, शोभित नाथ को मीडिया प्रभारी और शुभम गुर्जर को आईटी प्रभारी बनाया गया है। सोशल मीडिया, प्रशिक्षण, लीगल कनेक्ट, फिट इंडिया, नमो ऐप और जनजातीय संपर्क जैसे कई विभागों के लिए भी प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इस नई टीम के गठन के साथ संगठन ने युवाओं को आगे बढ़ाने और आगामी गतिविधियों को मजबूत करने का संकेत दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update