akhbaar update

प्रयागराज में बड़ा हादसा टला, चलती गाड़ी का पहिया निकला; पुलिस टीम सुरक्षित

 



जबलपुर। लार्डगंज थाना क्षेत्र से लापता 16 वर्षीय किशोरी को बरामद कर लौट रही पुलिस टीम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक बड़े सड़क हादसे का शिकार होते-होते बच गई। चलती गाड़ी का अचानक पहिया निकल जाने से कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

बिहार से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लार्डगंज थाने में दर्ज गुमशुदगी के बाद पुलिस टीम तकनीकी आधार पर किशोरी की तलाश करते हुए बिहार पहुंची थी। एएसआई राजेश वर्मा, महिला आरक्षक सरिता ठाकुर और चालक उमेश यादव करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर किशोरी को सुरक्षित लेकर वापस लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे प्रयागराज में एक ओवरब्रिज पर चलते समय वाहन का पहिया अचानक निकल गया।

चालक की सूझबूझ से बची जानें

घटना के दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पुल की ओर बढ़ने लगा था, लेकिन चालक उमेश यादव ने तुरंत ब्रेक लगाकर गाड़ी को नियंत्रित कर लिया। यदि थोड़ी भी चूक होती तो वाहन पुल से नीचे गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।

सभी सुरक्षित, दूसरे वाहन से लौट रही टीम

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हलचल मच गई, लेकिन सभी के सुरक्षित होने की खबर से राहत मिली। फिलहाल पुलिस टीम दूसरे वाहन के जरिए जबलपुर लौट रही है।

इस घटना ने शासकीय वाहनों की फिटनेस और रखरखाव को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update