akhbaar update

ताश के पत्तों पर जुआ खेलते 8 जुआरी गिरफ्तार, नकदी जब्त

 


जबलपुर। मझौली थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्तों के साथ नगद राशि भी जब्त की है।

थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अप्रैल की रात सूचना मिली थी कि खिरवा रोड स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में विकास चौधरी, वेदांत शर्मा, राकेश साहू, विशाल साहू, संदीप, विनय, मदन वाल्मीकि और तुषार शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से ताश के पत्ते और करीब 3300 रुपये नगद बरामद किए हैं।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update