akhbaar update

शादी का निमंत्रण बना जाल, APK लिंक से खाते से 2.58 लाख पार

 


जबलपुर। गोसलपुर थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक के मोबाइल पर आए शादी के निमंत्रण ने उसे लाखों का नुकसान करा दिया।

ग्राम सिलुआ निवासी संदीप कुमार साहू (38) के मोबाइल पर करीब दो माह पहले सोशल मीडिया के जरिए शादी का निमंत्रण आया, जिसमें एक APK फाइल की लिंक दी गई थी। जैसे ही उन्होंने फाइल डाउनलोड करने के लिए क्लिक किया, मोबाइल हैंग हो गया। बाद में उन्होंने फाइल डिलीट करवा दी, लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था।

धीरे-धीरे कटती रही रकम

16 मार्च से उनके बैंक खाते से छोटी-छोटी रकम कटनी शुरू हो गई, जिस पर शुरुआत में ध्यान नहीं गया। 23 मार्च को 46,116 रुपये कटने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ और वे बैंक पहुंचे।

जांच में सामने आया कि अलग-अलग 10 तारीखों में कुल 2 लाख 58 हजार 191 रुपये 10 ट्रांजेक्शन के जरिए खाते से निकाल लिए गए।

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सावधान रहें

विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड न करें, क्योंकि इससे मोबाइल हैक होकर बैंक डिटेल्स चोरी हो सकती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update