akhbaar update

मुंबई इंडियंस की दमदार जीत, गुजरात टाइटंस को 99 रन से हराया

 


मुंबई। आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस ने अपनी हार का सिलसिला तोड़ते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। इस मुकाबले में मुंबई ने 99 रन से बड़ी जीत हासिल की। इस जीत के साथ टीम ने लगातार मिल रही हार के बाद वापसी की है।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए। शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए। 44 रन तक तीन विकेट गिर चुके थे। इसके बाद तिलक वर्मा और नमन धीर ने पारी को संभाला और अच्छी साझेदारी की।

नमन धीर ने 45 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों में 101 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 7 छक्के और 8 चौके शामिल रहे। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 15 रन का योगदान दिया।

गुजरात की ओर से कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 1-1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम पहली ही गेंद पर विकेट गंवा बैठी और लगातार विकेट गिरते रहे। पूरी टीम 15.5 ओवर में सिर्फ 100 रन पर ऑलआउट हो गई।

गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 14 और शाहरुख खान ने 17 रन का योगदान दिया।

मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए। वहीं गजनफर और मिचेल सेंटनर ने 2-2 विकेट हासिल किए। जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को 1-1 सफलता मिली।

इस जीत के बाद मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर पहुंच गई है, जबकि गुजरात टाइटंस छठे स्थान पर बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update