akhbaar update

बंगाली क्लब मार्केट में भीषण आग, 6 घंटे बाद काबू

 


जबलपुर - बंगाली क्लब के सामने स्थित मार्केट में सोमवार रात अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की शुरुआत रात करीब 9 बजे “म्यूजिक पैलेस” दुकान से हुई, जो तेजी से फैलकर ऊपर स्थित कपड़ों की दुकान तक पहुंच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास की दुकानों तक खतरा पैदा हो गया। तेज लपटों के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

सावधानी के तौर पर आसपास की दुकानों को खाली करा लिया गया, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि इस हादसे में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घटनास्थल से दूर रहें और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग करें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
akhbaar update
akhbaar update